BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PM किसान e-KYC ऐसे करें पूरी, जानिये घर बैठे अपने मोबाइल से पूरा करने का तरीका

PM किसान e-KYC ऐसे करें पूरी, जानिये घर बैठे अपने मोबाइल से पूरा करने का तरीका
Share

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत शत-प्रतिशत किसानों का केवाईसी पूर्ण कराने के लिये निर्देश दे दिए गये है। पीएम किसान की अगली या 11वीं किस्त 1 अप्रैल 2022 के बाद कभी भी यह आपके खाते में गिर सकती है, लेकिन अगर आपने e-KYC नहीं पूरी की है तो 2000 रुपये की किस्त लटक सकती है। यह खबर 12.53 करोड़ किसानों के लिए बेहद जरूरी है। 

पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी शुरू हो गई है और बेहद आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। इसलिए अगर आपको अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाना है तो 31 मई तक इसे जरूर पूरा कर लें। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान अब 31 मई तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे, जिसके लिए पहले 31 मार्च अंतिम तारीख तय की गई थी, जिसकी पुष्टि कृषि विभाग ने की है।

मोबाइल या लैपटॉप से ऐसे पूरा करें ई-केवाईसी

1. इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmkisan.gov.in टाइप करें। अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज मिलेगा इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा मिलेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करें।

2. अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें । इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा। इसे दिए गए बाक्स में टाइप करें।

3. इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहेगा। इसे टैप करें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे भरें और सबमिट पर टैप करें।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा। अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं। अगर आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज दिखेगा। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश में 12 करोड़ अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। इनमें से किस्तवार लाभार्थी किसानों की संख्या निम्न है, जिनके खातों में 2000 की रकम पहुंच चुकी है।

 

 


Share

Leave a Reply