BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बारिश पूर्व मेंटेनेंस कार्य करें शीघ्रता से पूर्ण, विद्युत अवरोध न हो -विकास उपाध्याय

 बारिश पूर्व मेंटेनेंस कार्य करें शीघ्रता से पूर्ण, विद्युत अवरोध न हो -विकास उपाध्याय
Share

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने निवास/कार्यालय में पश्चिम विधानसभा के सभी जोन कमिश्नर (विद्युत विभाग) की बैठक लेकर बारिश पूर्व मेंटेनेंस कार्य पूर्ण करने एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया है।

क्षेत्रीय विधायक श्री उपाध्याय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा है कि-बारिश में होने वाली विद्युत से संबंधित समस्याओं का निराकरण कैसे करना है, इसकी रणनीति अभी से तैयार कर ली जाए, जिससे नागरिकों की शिकायतों का शीघ्रता से समाधान किया जा सके एवं  वर्षाकाल में विद्युत सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए।

ज्ञात हो कि बारिश के दौरान एवं तेज हवाओं के चलते विद्युत पोलों के निकट पेड़ों की शाखाएं टूट कर अक्सर विद्युत लाइनों पर गिर जाती है, इससे विद्युत सेवा बाधित होती है और नागरिकों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा विद्युत विद्युत पोलो के निकट, खुले ट्रांसफार्मर के निकट जलभराव के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।  इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने विधायक श्री उपाध्याय द्वारा निर्देशित किया गया है।

बैठक में विद्युत विभाग के डी.ई.  सतीश शर्मा, अमित कुमार, विनय चंद्राकर के साथ ज़ोन क्रमांक-5, 7, 8 के आयुक्त चंदन शर्मा, अरुण ध्रुव, एन. आर. रत्नेश के साथ ही सहायक यंत्री एवं जूनियर इंजीनियर सहित विद्युत विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply