कांग्रेस का दिल्ली में होने वाला धरना प्रदर्शन अब 20 नवम्बर को हो सकता है 17 या 18 को हो सकता है दिल्ली कुच
धान खरीदी के मसले पर आज प्रदेश कांग्रेस भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में 13 नवंबर को दिल्ली रवाना होने की तैयारी कांग्रेसियों की थी. लेकिन राम मंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था अब तारीखों के साथ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के लिए नई रूपरेखा भी बना ली गई है.
कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 या 18 नवंबर को कांग्रेसियों और किसानों को साथ लेकर दिल्ली की ओर कूच करेंगे. सड़क मार्ग से गाड़ियों का काफिला लेकर निकलेंगे और 20 नवंबर को दिल्ली पहुँचेंगे. पूरी संभावना है कि 20 नवंबर को ही दिल्ली में हल्ला-बोल प्रदर्शन होगा.







.jpeg)












