कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युथ कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी, जिला युथ कांग्रेस सरगुजा, जिला हृस्ढ्ढ सरगुजा ने आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार की ओर से राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई है। हमारे प्रदेश के लोकप्रिय राज्यसभा सांसदगण छाया वर्मा और फूलों देवी नेताम जी को चोट आई है। इस घटना की जिला युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करता है। मोदी सरकार के खिलाफ काली पट्टी लगाकर पुतला दहन कर लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महापौर अजय तिर्की, महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांध्या रवानी, अम्बिकापुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, यूथ कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष अजय सिंह शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश बारी, उत्तम राजवाड़े, हिमांशु जायसवाल, मिंकु शुक्ला, देवब्रत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शिप्पू सिंह, आकाश यादव प्रिंस जायसवाल, कृष्णा यादव, पवन साय, वैभव, अभिषेक, शकीला, रेणुका व गिता रजक, रजनी सीता श्रीवास्तव, पूर्णिमा, कुसुम, पूनम सोनी हामिदा, समा परवीन गीता प्रजापति, समस्त जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे







.jpeg)












