BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्ग के पाटन उतई, महासमुंद के पिथौरा, बेमेतरा के नवागढ़ नगर पंचायतों में निर्विरोध जीते कांग्रेस प्रत्याशी

दुर्ग के पाटन उतई, महासमुंद के पिथौरा, बेमेतरा के नवागढ़ नगर पंचायतों में निर्विरोध जीते कांग्रेस प्रत्याशी
Share

कवर्धा नगर पालिका में भी कांग्रेस विजयी

रायपुर/भिलाई। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पार्षद भूपेंद्र कश्यप निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद पर बलदाऊ भाले निर्विरोध चुने गए हैं। उतई नगर पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस के डिकेन्द्र हिरवानी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। डिकेंद्र हिरवानी वार्ड नबंर 8 से पार्षद हैं।

कवर्धा जिले की नगर पालिका कवर्धा के लिए वोटिंग पूरी हो गई है, गिनती के बाद कांग्रेस के ऋषि शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, कांग्रेस को यहां मिले 21 मत मिले हैं जबकि भाजपा के उमंग पांडे को 6 मत मिले हैं। यहां 15 साल बाद नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।

वहीं महासमुंद के पिथौरा नगरपंचायत में भी कांग्रेस का कब्जा हुआ है, कांग्रेस के आत्माराम यादव अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं,वहीं दिलप्रीत खनूजा उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। बेमेतरा के नगर पंचायत नवागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी तिलक घोष निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं।

Share

Leave a Reply