नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने माल लोडिंग अनलोडिंग का समय संशोधित करने की मांग की

कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने माल लोडिंग अनलोडिंग का समय संशोधित करने की मांग की
Share

बिलासपुर, सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर व्यपारियो की समस्याओं से प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने मांग की है कि सभी जिलों में माल अनलोडिंग के लिये अलग अलग समय निर्धारित की जाए। जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल द्वारा इसे सभी जिलों की समस्या बताते हुए व्यवहारिक स्वरूप देने एवम् व्यापारियों से चर्चा कर आदेश संशोधन हेतु पुरजोर मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अवगत कराते हुए कहा है कि राजधानी रायपुर व न्यायधानी बिलासपुर में किराना फ्रूट सब्जी होलसेल बाजार को रात 11:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक लोडिंग अनलोडिंग की स्वीकृति दी है और लगभग सभी जिला कलेक्टरों ने इसी आदेश को आगे बढ़ा दिया है|
इस समय से व्यावहारिक कठिनाई आ रही है। छत्तीसगढ़ की बड़ी होलसेल मंडी रायपुर बिलासपुर में है, यहां से वह व्यक्ति जो सुबह 4:00 बजे माल लेकर निकलता है तो अलग-अलग दूरी के हिसाब से वह अलग-अलग समय पर पहुंचता है। तो वहाँ माल अनलोडिंग करने की परेशानी होती है।
इसलिए व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया जाना चाहिए कि रायपुर सहित अन्य बड़ी मंडियों से निकली हुई गाड़ियों को उनके उस जिले में आने के हिसाब से अनलोडिंग का समय तय किया जाए ताकि उन्हें होलसेल माल आगे भेजने में तकलीफ ना हो|
उदाहरण स्वरूप यहां से बलौदाबाजार, भाटापारा एक डेढ़ घंटे का रास्ता है। वहां पर टोटल 8- 10 होलसेल व्यापारी हैं। वह जब यहां से माल लेकर जाता है तो उन्हें वहां खाली करने की परमिशन नहीं मिलती। क्योंकि वहां पर भी 11:00 से 4:00 का टाइम फिक्स किया गया है। यह जिला बलौदाबाजार, भाटापारा आसपास के सभी गांवों को सामान का वितरण करता है किन्तु समय समाप्त हो जाने की वजह से उन्हें कठिनाई हो रही है।
भूपेश बघेल जी से निवेदन किया गया है व्यापारियों से चर्चा कर कि सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दे कि आदेशित संशोधित किये जाने की व्यावहारिकता को ध्यान रखकर समय का आबनटन करें|
 


Share

Leave a Reply