नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सर्वदलीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भाग नहीं लेने पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने उठाया बड़ा सवाल

सर्वदलीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भाग नहीं लेने पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने उठाया बड़ा सवाल
Share

रायपुर। राज्यपाल की उपस्थिति में हुई आज की सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाग लिया। या बैठक करो ना से लड़ाई को लेकर बेहद अहम बैठक थी और इसमें सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रशासनिक तंत्र के मुखिया मुख्य सचिव उपस्थित रहे।
कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा से पूछा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आज की सर्वदलीय बैठक में क्यों भाग नहीं लिया ? करोना महामारी से आज छत्तीसगढ़ी नहीं पूरा देश और पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसी विकट स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाग न लेना बेहद दुखद है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के स्थान पर शिवरतन शर्मा को भेजना यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा की रूचि राजनीति करने में है और करोना के खिलाफ लड़ाई में भाजपा छत्तीसगढ़ वासियों के साथ किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं करना चाहती है।
कांग्रेस ने यह भी पूछा है कि भाजपा के एक भी सांसद और विधायक ने करोना के खिलाफ लड़ाई में एक फूटी कौड़ी भी देना क्यों मुनासिब नहीं समझा ? प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के वोटों से ही चुनाव जीत कर आए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में करोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में सहयोग नहीं करते और भाजपा के प्रदेश प्रमुख सर्वदलीय बैठक में भाग लेना तक आवश्यक नहीं समझते। इससे स्पष्ट है कि भाजपा की रुचि सिर्फ गाल बजाने और राजनीति करने में है। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 2018 के विधानसभा चुनाव में ले देकर 13 - 14 सीटें मिली है लेकिन यदि भाजपा ने अपना छत्तीसगढ़ विरोधी जनविरोधी रवैया जारी रखा तो भाजपा इकाई के अंक तक सिमट कर रह जाएगी।
कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य में अभी कोई महत्वपूर्ण चुनाव नहीं है और करोना संक्रमण के रूप में महामारी का सामना करते समय भाजपा को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए और प्रमुख विपक्षी दल की सकारात्मक भूमिका निभाना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है और लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से भाजपा के 9 सांसद चुनाव जीते हैं। या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा भाजपा के निर्वाचित सांसद और भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के प्रति अपने दायित्व को नहीं निभा पा रही है। आज की सर्वदलीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाग ना लेना इसका जीता जागता सबूत है।
 


Share

Leave a Reply