BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार का नाम किया तय, PCC चीफ ने की घोषणा

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार का नाम किया तय, PCC चीफ ने की घोषणा
Share

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने विवेक तन्खा को फिर से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। नाम तय होने के बाद अब विवेक तन्खा सोमवार नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा कर इस पर मुहर लगाई है।
इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा खत्म
मध्य प्रदेश तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है, इन सांसदों में बीजेपी के एमजे अकबर, संपतियां ऊइके और कांग्रेस के विवेक तन्खा शामिल है। वहीं एक बार कांग्रेस आलाकमान ने विवक तन्खा पर भरोसा जताया है।
फिलहाल मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं, इनमें से 8 पर बीजेपी का कब्जा है, 3 सीटों पर कांग्रेस काबिज है। मप्र विधानसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या के हिसाब से बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलेगी।
 


Share

Leave a Reply