BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जनता की जेब पर डाका डालने में लगी, पैसा डालने का वादा करने वाली कांग्रेस - श्रीचन्द सुंदरानी

 जनता की जेब पर डाका डालने में लगी, पैसा डालने का वादा करने वाली कांग्रेस - श्रीचन्द सुंदरानी
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली बिल में 8% वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कल 5 अगस्त दोपहर 1:00 बजे छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग मुख्यालय डगनिया का घेराव करेंगी।
 

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, नंदे साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी करेंगे। जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा जनता की जेब में पैसा डालने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस जनता की जेब में अब डाका डाल रही है। पहले भी लगातार जनता की शिकायत थी कि बिजली बिल अनाप-शनाप आ रहा है । अब तो सरकार घोषित रूप से बिजली कि दर बढ़ा दी है।  कोरोना काल की परेशानी से निकलने का प्रयास कर रही जनता के सिर पर यह एक नया भार आ पड़ा है । भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी ,सभी 16 मंडल पदाधिकारी, रायपुर ,बिरगांव, माना निगम के पार्षद गण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण अनुपम गार्डन के पास एकत्र होकर छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

Share

Leave a Reply