BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्‍विटर से हटा दिया कांग्रेस का शब्द,अब क्या होगा आगे..

 कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्‍विटर से हटा दिया कांग्रेस का शब्द,अब क्या होगा आगे..
Share

वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 'ट्‍विटर बायो' से कांग्रेस शब्द क्या हटाया वे तत्काल मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गए। खबरें यहां तक उड़ने लगीं कि सिंधिया कांग्रेसी नहीं रहे। हालांकि सिंधिया ने इन बातों का सिरे से खंडन किया है।

-दरअसल, सिंधिया ने 'ट्‍विटर बायो' से कांग्रेस शब्द हटा दिया और अब सिर्फ वहां सिर्फ ‍पब्लिक सर्वेंट और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। सिंधिया ने इन सभी अटकलों को खारिज किया साथ ही सफाई दी कि उन्होंने यह बदलाव आज नहीं बल्कि एक महीने पहले किया था।

-इतना ही नहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्‍विटर पर भी ट्रेंड हो गया। लोगों ने इस पर तरह-तरह की टि‍प्पणियां कीं। एक हिन्दुस्तानी नाम के ट्‍विटर हैंडल ने लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधियाजी की खबर से तो यही लगा कि मध्यप्रदेश में भी होटल मालिकों के अच्छे दिन आने वाले हैं।

-अजय कुशवाह नाम के ट्‍विटर यूजर ने लिखा- राजनीति के चाणक्य श्री अमित शाहजी को समझना मुमकिन ही नही नामुमकिन है मित्रो! महाराष्ट्र के तरफ ध्यान भटका कर मोटा भाई ने तो मध्यप्रदेश मे सरकार बनाने की पुरी तैयार कर ली! ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दिया है! कल रात तक बीजेपी की सरकार मध्यप्रदेश मे बन सकती है!

-PM झालावाडी नाम के एक ट्‍विटर हैंडल ने ‍लिखा कि खबर है कि शरद पवार के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी किसानों की समस्याओ पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाने वाले हैं।

-सचिन पटेल  नाम के ट्‍विटर हैंडल पर लिखा- ज्योतिरादित्य सिंधिया के बायो में कांग्रेस हट जाने से कहीं बीजेपी सरकार बनाने का दावा ठोकने लगे।

-काजल सुधीर मिश्रा के टिप्पणी की मध्यप्रदेश की राजनीति में नया ट्विस्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी, अब क्या 'मामा' जी CM बनेंगे..??

Share

Leave a Reply