नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : प्रदेश में विधानसभा में गिरी कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री से सौपा इस्तीफा

BIG BREAKING : प्रदेश में विधानसभा में गिरी कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री से सौपा इस्तीफा
Share

नई दिल्ली | राजधानी पुडुचेरी से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि  केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में आज फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई है | विधानसभा में मुख्यमंत्री नारायणसामी ने विश्वास मत खो दिया | फ्लोर टेस्ट से पहले ही विधानसभा से कांग्रेस के विधायकों ने वॉक आउट कर दिया था | अब सीएम नारायणसामी उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है | पुडुचेरी में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं |

पु​डुचेरी में कांग्रेस का चेहरा रहे नारायणसामी के खिलाफ पार्टी विधायकों ने तब बगावत का बिगुल फूंका है जब कुछ ही महीनों में वहां फ्लोर टेस्ट के बाद विधानसभा स्पीकर ने एलान किया कि सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है | कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी |.

हाल ही में यहां उपराज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदारी से मुक्त कर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को अत्यधिक ज़िम्मेदारी पुडुचेरी की सौंपी गई है | जिसके बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री नारायणसामी को फ्लोर टेस्ट देने को कहा गया था | केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लग गया  है |


Share

Leave a Reply