नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लॉकडाउन में कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों की मदद:राहुल

 लॉकडाउन में कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों की मदद:राहुल
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार लौटने का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने मज़दूरों की मदद की। जबकि सत्ता में बैठी भाजपा को गरीब मजदूरों की परवाह ही नहीं है, वो सिर्फ वादे-घोषणाएं करने में व्यस्त हैं।

 

 वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लॉकडाउन की विभिषिका को दिखाते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाइयों की मदद की। यही सच है।

दरअसल, बिहार चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर हमालवर हैं। अपनी सभी चुनावी सभा में राहुल बिहार सरकार की अराजकता और कुप्रशासन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने में लगे हैं। इससे पहले बीते दिन राहुल ने कहा था कि आज की जन सभाओं में बिहार ने एक बार फिर अपने जज़्बे से ये साफ़ कर दिया है कि झूठ और कुशासन अब और नहीं। चाहे नौजवान हों, बुज़ुर्ग या माताएं-बहनें, सबके चेहरे पर एक बेहतर कल की आशा थी। आप इतनी भारी संख्या में हमसे मिलने आए, इसके लिए धन्यवाद।

Share

Leave a Reply