BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस ने हिन्दू समाज का किया अपमान : विश्व हिन्दू परिषद

कांग्रेस ने हिन्दू समाज का किया अपमान : विश्व हिन्दू परिषद
Share

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि अवैध धर्मांतरण पर रोक संबंधी विधेयक का हरियाणा विधानसभा में विरोध करके कांग्रेस ने हिन्दू समाज का अपमान किया है। शनिवार को यहां विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के इस कदम को राष्ट्रघाती और आत्मघाती करार देते हुए कहा कि एक ओर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद महात्मा गांधी की कांग्रेस ने अनेक राज्यों में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने हेतु कानून बनाए थे तो वहीं, आज सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस उस कानून की विधानसभा में ही भ्रूण हत्या करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने इस हिन्दू-द्रोही कुकृत्य पर माफी मांगनी चाहिए।

जैन ने कहा, महात्मा गांधी की इच्छा थी कि भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद अवैध धर्मान्तरण पर रोक हेतु एक कठोर कानून बने। शायद उसी का परिणाम भी था कि मध्य प्रदेश, आडि़शा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस संबंध में कानून तत्कालीन कांग्रेस ने ही बनाए थे, जिसका विरोध किसी ने भी नहीं किया। किंतु अब जिस प्रकार विधेयक का विरोध कांग्रेस कर रही है उसने कांग्रेस के मुस्लिम लीगी चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस को नहीं पता कि अवैध धर्मांतरण के सरगनाओं की सांठ-गांठ आतंकियों और राष्ट्र विरोधियों से है क्या कांग्रेस को यह भी नहीं पता कि अवैध और जबरन धर्मांतरण के कारण जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं वहां ना उनकी आस्था सुरक्षित है, ना विश्वास, ना बेटियां और ना ही व्यापार विहिप के संयुक्त महा-सचिव ने कहा कि हरियाणा राज्य विधानसभा में विधेयक को सदन में फाड़ कर कांग्रेस ने ना सिर्फ पीडि़त हिंदू समाज का अपमान किया है अपितु सदन की मर्यादा भंग कर अलोकतांत्रिक व्यवहार का परिचय भी दिया है। विहिप इसकी घोर निंदा करती है।

 


Share

Leave a Reply