BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

 पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
Share

नई दिल्ली। लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा कि PM की बस मित्रों को जवाबदारी।

बता दें कि आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमतें 100 के आंकड़े को पार कर गयी हैं। कुछ जगहों पर डीजल भी शतक लगा चुका है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ``महँगाई का विकास जारी, `अच्छे दिन` देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!.`` इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट में #PNG #CNGPriceHike का भी इस्तेमाल किया।

कोरोना ने देश की सेहत बिगाड़ रखी है तो पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम ने आपकी जेब की सेहत बिगाड़ दी है। पेट्रोल की कीमत सौ के पार पहुंच गई है। गुरुवार भी पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। वहीं डीजल भी 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। सीएनजी के दाम दिल्ली में 90 पैसे प्रति किलो बढ़ गए।

इस साल की शुरुआत से 8 जुलाई तक पेट्रोल की कीमत 16 रुपये 85 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 15 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। ऐसे में जनता की हालत तो खराब होगी ही क्योंकि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, पीएमजी कुछ ऐसा नहीं जो इस मुश्किल वक्त में महंगा न हो।
 

Share

Leave a Reply