नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस से आज हो सकता है महापौर पद के लिए नाम फाइनल, जाने पूरी खबर

कांग्रेस से आज हो सकता है महापौर पद के लिए नाम फाइनल, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | नगर निगम में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे जनप्रतिनिधियों की दिलों की धड़कनें आज तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन की ओर से आज महापौर पद के लिए अधिकृत नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इधर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया भी आज दोपहर राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। 

नगर निगम चुनाव के बाद जिस तरह से परिणाम सामने आया है, इससे एक बात साफ हो गया है कि नगर निगम की सत्ता एक बार फिर से कांग्रेस के पास ही रहेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया था। नगर निगम में कुल 70 सीटें हैं, जिनमें 34 सीटों पर कांग्रेस का, 29 सीटों पर भाजपा का तथा 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा है। नगर निगम की सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस को केवल 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त करना है। जबकि भाजपा को पूरे सातों निर्दलीय पार्षदों का समर्थन लेना पड़ेगा। ऐसे में सत्ता की कुंजी सीधे कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहा है। जानकारों की माने तो कांगे्रस को इसके लिए ज्यादा प्रयास करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षदों को यदि एमआईसी सदस्य बनाया जाता है तो यह माना जा रहा है कि निश्चित रूप से 7 निर्दलीय पार्षदों में से दो पार्षद अपना समर्थन कांग्रेस को दे देंगे। इसके साथ ही नगर निगम की सत्ता एक बार फिर से कांग्रेस के पास चला जाएगा। इधर कांग्रेस की ओर से प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, एजाज ढेबर का नाम महापौर पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आया है। संगठन सूत्रों की माने तो महापौर पद के लिए आज कांग्रेस की ओर से अधिकृत नाम का  ऐलान कर दिया जाएगा। इधर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी आज दोपहर 2 बजे इंडिगो की नियमित विमानसेवा से राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो महापौर के लिए नाम तय करने के लिए संगठन की ओर से होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में श्री पुनिया की अनुशंसा काफी महत्वपूर्ण रहेगी। जानकार तो यहां तक कह रहे हैं कि महापौर कौन होगा? इसका निर्णय भी संभवत: श्री पुनिया ही बैठक में करेंगे। बहरहाल दोपहर बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
 

Share

Leave a Reply