नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस ने किया सीडीएस की नियुक्ति का विरोध, उठ रहे है कई सवाल, जाने पूरी खबर..

कांग्रेस ने किया सीडीएस की नियुक्ति का विरोध, उठ रहे है कई सवाल, जाने पूरी खबर..
Share

नईदिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) पद के सृजन के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल किया है. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने सीडीएस पद को लेकर गलत कदम उठाया है. मनीष तिवारी ने ट्वीट किया-रक्षामंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार को नामित करने के बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों की ओर से सरकार को दिये जाने वाले सैन्य सुझावों पर क्या असर होगा? क्या सीडीएस की सलाह संबंधित सेवा प्रमुखों की सलाह से ज्यादा अहमियत रखेगी?


तिवारी ने कहा, क्या रक्षा मंत्री को तीनों सेनाओं के मुखिया अपनी रिपोर्ट रक्षा सचिव या सीडीएस के माध्यम से देंगे?  सवाल किया कि रक्षा सचिव की तुलना में सीडीएस की शक्तियां क्या होंगी? क्या नियम 11 के संदर्भ में रक्षा सचिव रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक प्रमुख बने रहेंगे? सैन्य मामलों के लिए प्रस्तावित विभाग के अधिकार क्या होंगे?

मनीष तिवारी ने कहा, क्या सीडीएस सेवा प्रमुखों के संबंध में तीनों सैन्य प्रतिष्ठानों और संगठनों से ऊपर रहेगा? सिविल सैन्य संबंधों पर सीडीएस की नियुक्ति के निहितार्थ क्या हैं?

बता दें कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को सोमवार को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया| सीडीएस का काम सेना, नौसेना और वायुसेना के कामकाज में बेहतर तालमेल लाना और देश की सैन्य ताकत को और मजबूत करना होगा| सरकारी आदेश के मुताबिक सीडीएस के पद पर जनरल रावत की नियुक्ति 31 दिसंबर से प्रभावी होगी|

Share

Leave a Reply