नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस पार्टी ने महापौर पद हेतु अपने प्रत्याशी के रूप में एजाज ढेबर के नाम पर लगाई मुहर, जाने पूरी खबर

कांग्रेस पार्टी ने महापौर पद हेतु अपने प्रत्याशी के रूप में एजाज ढेबर के नाम पर लगाई मुहर, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | शहर सत्ता के लिए आखिरकार कांग्रेस ने अपना पत्ता खोल ही दिया। शहर के आधा दर्जन निर्दलीय पार्षदों को साधने में कामयाब रहने वाले पार्षद एजाज ढेबर को आखिरकार महापौर पद के लिए कांग्रेस संगठन की ओर से अधिकृत कर दिया गया है। महापौर चुनाव के लिए श्री ढेबर के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेता नामांकन दाखिल करने के लिए निगम मुख्यालय पहुंच गए हैं। 

इस बात की अटकलें शुरू से लगाई जा रही थी कि इस बार महापौर का चेहरा बदलेगा, हुआ भी यही। प्रमोद दुबे के कार्यकाल से संतुष्ट रहने के बाद भी इस बात संगठन ने नए चेहरे को मौका दिया। कांग्रेस के पक्ष में एक बेहतर माहौल बनाने तथा शहर के आधा दर्जन निर्दलीय पार्षदों को साधने में कामयाब रहने वाले पार्षद एजाज ऐबर को आखिरकार संगठन ने उनकी मेहनत का फल दिया और आज महापौर पद के लिए नामांकन के ठीक पहले एजाज ढेबर को महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से अधिकृत कर दिया गया। एजाज ढेबर के साथ ही विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर किरणमयी नायक और अन्य कांग्रेसी नेता कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में एजाज ढेबर महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। जानकारों की माने तो इस बात का संकेत पहले ही मिल चुका था कि इस बार एजाज ढेबर को महापौर पद के लिए अधिकृत किया जा सकता है। एजाज ढेबर ने भी इसके लिए जोरदार मेहनत की और शहरी सत्ता में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। नगर निगम में कुल 70 सीटें हैं, जिनमें से 34 में कांग्रेस का कब्जा है, ऐसे में बहुमत साबित करने के लिए केवल 2 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। एजाज ढेबर ने शहर के आधा दर्जन निर्दलीय पार्षदों को सीधे साध लिया और उन्हें कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में लेकर भी पहुंच गए। इससे संगठन में उनका कद बढ़ा और संगठन ने भी उनकी मेहनत का फल देते हुए ऐन मौके पर उन्हें कांग्रेस की ओर से महापौर के लिए अधिकृत कर दिया। 

 

Share

Leave a Reply