BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक बार फिर टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC ने इसके कारण लिया फैसला

एक बार फिर टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC ने इसके कारण लिया फैसला
Share

नई दिल्ली, एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव टल गया है. सीडब्ल्यूसी ने कोरोना की लहर की वजह से ये फैसला लिया है. हालांकि पहले से तय डेडलाइन के मुताबिक सीडब्ल्यूसी की बैठक में जून में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया. चुनाव समिति के कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून को अध्यक्ष का चुनाव करवाने का प्रस्ताव केसी वेणुगोपाल ने दिया.

लेकिन अशोक गहलोत ने कोरोना की भयावह स्थिति का हवाला देकर कहा कि ऐसी हालात में फिलहाल चुनाव करवाना ठीक नहीं होगा. गहलोत की बात का समर्थन गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे 'असंतुष्ट' नेताओं ने सबसे पहले किया. जबकि असंतुष्ट नेताओं के G-23 ने ही पिछले साल अध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग रखी थी.

जनवरी में कांग्रेस ने एलान किया था कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद जून के अंत तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. लेकिन जून का डेडलाइन आगे खिसकाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आगे कब होगा यह फिलहाल तय नहीं है.

 


Share

Leave a Reply