BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीवारों की लिस्ट जारी की...सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीवारों की लिस्ट जारी की...सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट
Share

 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में राजस्थान से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी का भी नाम है। सोनिया गांधी आज जयपुर में राज्यसभा के लिए नामांकन भी भरने वाली हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी ताजा लिस्ट में सोनिया गांधी के अलावा डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी और चंद्रकांत हंदोरे का नाम भी शामिल है। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। वहीं अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे को टिकट मिला है। पिछली बार चंद्रकांत हंडोरे को विधान परिषद में टिकट मिला था लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी को राज्यसभा में भेजने से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी रायबरेली की सीट से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। सोनिया गांधी 1999 से लगातार रायबरेली की सीट से लोकसभा का चुनाव जीतती रही हैं। बतौर सांसद वे पहली बार राज्यसभा की मेंबर बनेंगी।

 

छवि

 


Share

Leave a Reply