नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा - विधानसभा की तरह ही निकाय में भी भाजपा का सुपड़ा होगा साफ

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा - विधानसभा की तरह ही निकाय में भी भाजपा का सुपड़ा होगा साफ
Share

जगदलपुर | नगरीय निकाय चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि 15 साल के रमन शासनकाल में विकास कार्यों के नाम से प्रदेश भर में लाखों परिवारों के घर, दुकान में बुलडोजर चलाया गया। विकास कार्यों के नाम से सरकारी खजाने की लूट भाजपा ने की।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार, रमन शासनकाल में घर से बेघर हुए लोगों को अपना घर दे रही है, किराए के मकान में रहने वालों को जमीन दे रही है, प्रत्येक परिवार को 35 किलो चाँवल, बिजली बिल हाफ की सुविधा दे रही है। 11 महीने के शासनकाल में विकास कार्यों के नाम से किसी गरीब के मकान, दुकान को तोड़ा नहीं गया। नगर निगम क्षेत्र में कोई नया कर नही लगाया गया। छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री में लगी रोक हटाकर मध्यम वर्गीय परिवार के खुद के मकान का सपना पूरा किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदूषण मुक्त शहर, यातायात की समस्याओं से निजात दिलाने के साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए शहरों के मुख्य चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाये गए हैं, 112 की टीम महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। रमन सरकार के दौरान हुए व्यापक भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश नगर निगम मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। आम जनता को स्वच्छ पेयजल के लिए तरसना पडा है। 15 साल में सिवरेज सिस्टम का सुधार नहीं हो पाना रमन सरकार की विफलता को दिखाता है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस सरकार के कामों पर, जनता मुहर लगायेगी।
 

Share

Leave a Reply