नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी युवाओं को पार्षद बनने का अवसर, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी युवाओं को पार्षद बनने का अवसर, जाने पूरी खबर
Share

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव  में राष्ट्रवादी कॉग्रेस पार्टी (एनसीपी) युवाओं को प्राथमिकता के साथ अवसर देगी। यह जानकारी एनसीपी के युवा राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी ने दी।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस बार रायपुर के सभी 70 वार्ड में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए पिछले 6 माह से पार्टी चुनावी तैयारी कर रही है। वहीं वार्ड में जानकारी लेकर आम जनता से जुड़े मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश में धर्म की आड़ लेकर राजनीति की रोटी सेकी जा रही है लेकिन अब ऐसा नही होगा। हम जनता से जुड़े मुद्दे लेकर आम लोगो की समस्या दूर करने के लिए मैदान में आ रहे है। एनसीपी के प्रति जनता का उत्साह ही हमारे लिये जीत का प्रतीक है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि एनसीपी हर वार्ड में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता के साथ मौका देगी। इसका कारण यह है कि युवा सबसे पहले बदलाव और नये विचार को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग जिले में बैठक ली जा रही है इस बार एनसीपी छ.ग में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। क्योकि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त है, भाजपा भ्रष्टाचार से लिप्त कॉग्रेस जाति की राजनीति को छोड़ राज्य की विकास में ध्यान नही देती। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है जिससे जनता त्रस्त होकर तीसरा विकल्प देख रही है। विपक्षी पार्टियों में जनता को मुर्ख बनाने के अलावा कुछ नही किया। इसलिए इस बार नगरीय निकाय चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।
 

Share

Leave a Reply