BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Congress : कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ आज से शुरू, सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी जारी, हर घर पहुंचेगा राहुल गांधी का संदेश

Congress : कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ आज से शुरू, सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी जारी, हर घर पहुंचेगा राहुल गांधी का संदेश
Share

 भारत जोड़ो यात्रा अब अपने समापन की ओर है. इस बीच कांग्रेस आज यानी 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रही है. यात्रा के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे।

देशभर के 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर ( home)तक पहुंचेंगे और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट पहुंचाएगी।

क्या है अभिययान का मकसद ( aim) 

अभियान के दौरान कांग्रेस( congress) का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र के वोटर्स के घर-घर जाकर उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश आम लोगों को दिया गया, उसे अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर पहुंचाया जाएगा।

राहुल गांधी( rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में है। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी।


Share

Leave a Reply