BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केएल राहुल के रिलीज होने पर बढ़ा विवाद, पंजाब किंग्स ने लगाया बड़ा आरोप

केएल राहुल के रिलीज होने पर बढ़ा विवाद, पंजाब किंग्स ने लगाया बड़ा आरोप
Share

नई दिल्ली: आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने नाराजगी जताई है कि बतौर कप्तान पिछले दो सीजन में पूरी आजादी मिलने के बावजूद केएल राहुल टीम को छोड़ रहे हैं। टीम ने यह भी कहा कि अगर नई टीमों ने उनसे संपर्क किया है तो यह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। राहुल को 2020 सीजन की शुरुआत में आर अश्विन की जगह कप्तान बनाया गया था। उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। अब खबरें हैं कि वह लखनऊ टीम से जुडऩे जा रहे हैं।


पंजाब टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने पीटीआई से कहा, 'हम चाहते थे कि राहुल टीम में रहें, लेकिन वह नीलामी में वापिस जाना चाहते हैं। यदि दूसरी टीमों ने इससे पहले उनसे संपर्क किया है तो यह गलत है। लखनऊ से जुडऩे की राहुल को पेशकश मिलने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा नहीं है, क्योंकि यह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के खिलाफ होगा।


बता दें कि 2010 में रविंद्र जडेजा को इसी वजह से एक साल का निलंबन झेलना पड़ा था जो राजस्थान रॉयल्स द्वारा छोड़े जाने से पहले ही दूसरी टीमों से बातचीत कर रहे थे। नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को मंगलवार को रिलीज किए गए खिलाडिय़ों में से तीन चुनने के लिए 25 दिसंबर तक का समय है। राहुल के अलावा अश्विन, हार्दिक पंड्या, राशिद खान और युजवेंद्र चहल भी इनमें शामिल हैं। पंजाब अगली नीलामी से पहले अश्विन को वापिस लेने का इच्छुक है। पंजाब ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है और उसके पास 72 करोड़ रुपये का पर्स है।


Share

Leave a Reply