अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्षदों के बिच जमकर मार-पिट, क्रॉस वोटिंग को लेकर हुआ विवाद
बेमेतरा। एक खबर सामने आरही है जहां क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्षदों के बिच गाली-गलौज व् मार-पिट हो गई| खबर है की नगर पालिका बेमेतरा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी पार्षदों के बीच क्रॉस वोटिंग को लेकर विवाद हुआ और वह मारपीट में शामिल हो गया|
क्रॉस वोटिंग को लेकर भिड़े-
वोटिंग होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला साहू को बहुमत मिला। इधर जीत के बाद बीजेपी में बवाल मच गया। क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी पार्षद आपस में भिड़ गए। ममाला गाली-गलौज होने के बाद मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू किया। जानकारी के अनुसार भाजपा से 6 लोगों ने क्रॉस वोट किया। जिसके चलते कांग्रेस की जीत हुई। वहीं, उपाध्यक्ष पर भाजपा के पंचू साहू विजय हुए। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी तिलक घोष निर्विरोध अध्यक्ष बने।
कांग्रेस का परचम-
नगर पंचायत बेरला में कांग्रेस के रासबिहारी कुर्रे अध्यक्ष बने। वहीं, कांग्रेस के ही भारतभूषण साहू उपाध्यक्ष बने।







.jpeg)












