नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना की दहशत: लूडो खेलते वक्त छींक आने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कोरोना की दहशत: लूडो खेलते वक्त छींक आने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Share

गौतमबुद्ध नगर। लूडो खेलते वक्त एक युवक को छींक आ गई। इस पर दूसरे ने आपत्ति जताई कि क्या कोरोना करेगा। आपत्ति जताने वाले को जबाब देते वक्त फिर दूसरे युवक ने कहा कि ज्यादा बकवास करेगा तो कोरोना दे दूंगा। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। डीसीपी के मुताबिक, घटना 14 अप्रैल रात के वक्त दया नगर गांव में घटी। इस सिलसिले में पुलिस ने थाना जारचा में मामला दर्ज किया है।

घटनाक्रम के मुताबिक, सैंथली मंदिर पर चार व्यक्ति लूडो खेल रहे थे। उसी वक्त जयवीर उर्फ गुल्लू पुत्र हंसा सिंह निवासी दयानगर गांव को खांसी आ गयी। इसी बात पर उसका प्रशांत उर्फ प्रवेश पुत्र करण सिंह निवासी गांव दयानगर से झगड़ा हो गया। प्रशांत ने गुल्लू से कहा कि मुंह पर छींक रहा है क्या कोरोना करेगा। जबाब में गुल्लू ने दुबारा मजाक में नकली छींक मार दी और बोला हां ले कोरोना।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने आगे कहा, बात इतनी बढ़ गयी गुल्लू ने प्रवेश को देसी तमंचे से गोली मार दी। लूडो के खेल में गोली मारे जाने की खबर फैलते ही गांव में दो पक्ष इकठ्ठे होने लगे। बात आगे बढ़ती उससे पहले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Share

Leave a Reply