BIG BREAKING : जिले के सिविल अस्पताल में हुआ कोरोना विस्फोट, 50 से अधिक डॉक्टर और नर्स हुए कोरोना संक्रमित
राजकोट | गुजरात के राजकोट में डॉक्टरों एवं नर्सों समेत सिविल अस्पताल के करीब 50 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। अस्पताल के अधीक्षक आर एस त्रिवेदी ने बताया कि उनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है, इसलिए उनका घरों में पृथक-वास में उपचार चल रहा है।
उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘ मरीजों के संपर्क में आये अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं। अर्ध-चिकित्सा कर्मी, नर्स एवं डॉक्टर समेत करीब 50 लोग संक्रमित पाये गये हैं। लेकिन अच्छी बात है कि कोई भी गंभीर हालत में नहीं है और उनें से ज्यादातर घरों में पृथक-वास में हैं। ’’







.jpeg)












