यहां के मुख्यमंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित, उपचार के लिए होंगे एम्स रवाना
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर जांच के लिए दिल्ली जाया जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मुख्यमंत्री के फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें रात में बुखार आया था। जिसमें अब कमी भी आई है। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से परामर्श किया गया। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। तभी से वह होम आइसोलेशन में थे। शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। इसपर रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी खून की जांच और सीटी स्कैन हुआ। इस दौरान फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी।







.jpeg)












