BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : कोरोना ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर दी दस्तक, आमिर खान की टीम के सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर : कोरोना ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर दी दस्तक, आमिर खान की टीम के सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव
Share

मुंबई | देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है | कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अब बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं| आपको बता दें कि आमिर खान की टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है| जानकारी के अनुसार आमिर खान की टीम में जो 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, उनमें आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं| आमिर खान ने अपने ट्विटर से एक लैटर ट्विट कर कहा कि “मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है| इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है| बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये| मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है|

आमिर खान ने यह भी जानकारी दी कि बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है और हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है| फिलहाल मैं अपनी मां के टेस्ट के लिए जा रहा हूं और वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें इस सबके बारे में पता है| दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें|


Share

Leave a Reply