नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

देश की राजधानी के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल के डीन हुए कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

देश की राजधानी के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल के डीन हुए कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | डॉ राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल के डीन कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि उन्हें हल्का बुखार हो रहा है। हालांकि, उनमें कोई लक्षण मौजूद नहीं हैं। वर्तमान में वह होम आइसोलेशन में हैं। उनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को पॉजिटिव आई है।

सूत्र ने यह भी बताया कि लगभग 60 वर्ष की उम्र वाले डॉक्टर हाई रिस्क वाले रोगी हैं।
उन्होंने आगे कहा, उन्हें नहीं पता है कि वह संक्रमित कैसे हुए हैं, लेकिन शायद किसी मरीज या अस्पताल के किसी कर्मचारी के संपर्क में आने से वह भी महामारी की चपेट में आ गए होंगे। संपर्क को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। सभी डॉक्टर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोनावायरस मामलों के प्रबंधन का नोडल केंद्र आरएमएल हॉस्पिटल है और यहां के डीन फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स में से एक हैं।
 

Share

Leave a Reply