नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा पांच हजार पार, अब तक 24 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा पांच हजार पार, अब तक 24 की मौत
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को रात करीब 9 बजे तक 215 नये मरीजों की पहचान की गई थी, वहीं देर रात में 27 और मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 5003 पहुंच गया है। इन संक्रमितों में अब तक 3512 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए है, जबकि 24 लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में राज्य में 1467 एक्टिव मरीज है, जो प्रदेश के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संभावित कुल 02 लाख 32 हजार 873 लोगों का सैंपल जांच किया गया है, जिनमें कुल 5003 लोग कोरोना पॉजीटिव पाये गये है। इन मरीजों में से 3512 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 17 मरीज ऐसे थे जो अधेड़ व वृद्ध  होने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीडि़त थे।  वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 1467 है। 

इधर कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ते मामलों के बाद प्रदेश का हॉट जिला बनकर उभरा राजधानी रायपुर में भी कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 1100 के करीब पहुंच गया है। हालांकि इनमें अब तक 463 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है, जबकि 06 मरीजों की मौत हुई है। 

Share

Leave a Reply