नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट की संख्या 33 हुई, पढ़ें पूरी खबर

देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट की संख्या 33 हुई, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | कोरोना वायरस को देखते हुये दिल्ली में अब कुल 33 हॉटस्पॉट हो गये हैं। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ 30 हॉटस्पॉट थे तो वहीं अब इसको बढ़ा कर 33 कर दिया गया है। दिल्ली में अब जो नये नाम जोड़े गए हैं वो नाम हैं ए - 30 मानसरोवर गार्डन, दूसरा नाम गली नम्बर 1 से 10 (हाउस न 1 से 10000), सी ब्लॉक, जहांगीरपुरी वहीं तीसरा हॉटस्पॉट देवली एक्सटेंशन है।

आपको बता दें स्वास्थ्य मंत्रलाय की वेबसाइट के आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली में कुल 903 कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या है जिसमें से 25 लोगों को अब तक इलाज पूरा करके घर भेज दिया है वहीं अब तक कुल 14 लोगों की इससे मृत्यु हो गई है। इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि 183 पुष्ट मामले दर्ज किए जाने की वजह से ओर मामलों की संख्या को समाहित करने के लिए, दिल्ली में अधिकारियों ने अब 30 हॉटस्पॉट सील कर दिए।
राज्य सरकार द्वारा शुरू में 20 शुरुआती हॉटस्पॉटों की पहचान की गई थी, सदर बाजार क्षेत्र और बंगाली मार्केट जैसे कुछ क्षेत्रों को बाद में जोड़ा गया, कुल उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को जोड़े जाने के बाद इसकी संख्या 30 कर दी गई थी लेकिन दिल्ली में अब इसकी संख्या 33 हो गई है। दिल्ली सरकार ने पहले स्पष्ट कर दिया था कि उसे घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोविद -19 हॉटस्पॉट में सख्त लॉकडाउन उपायों का पालन करना होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविद -19 से लडऩे के लिए ऑपरेशन शील्ड की घोषणा की थी।
 

Share

Leave a Reply