शादी के 2 दिन बाद पता चला कोरोना पॉजिटिव है दुल्हन,दुल्हे समेत परिवार के लोग सकते में
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद दूल्हे समेत पूरा परिवारसकते में आगया,प्रशासन के द्वारा परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला:-
परिजनों ने बताया कि दुल्हन को 7 दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच सोमवार को उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।







.jpeg)












