नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव...

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का  कोरोना  रिपोर्ट आया पॉजिटिव...
Share

जिनेवा : स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस कोरोना पॉजिटिव है। ये जानकारी एक सरकारी बयान से सामने आई है।
कन्फेडरेशन के अध्यक्ष इग्नाजियो कैसिस ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया। राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद से वह आइसोलेशन में हैं।


इसमें कहा गया कि कैसिस में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है और उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह रविवार तक घर से काम करना जारी रखेंगे।
बयान में आगे कहा गया कि तब तक वह किसी भी नियोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे और इसलिए म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, जो इस सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किया जाएगा।


स्विट्जरलैंड में कोरोना महामारी के अधिकांश उपायों में ढील दी गई है, जिसमें दुकानों और रेस्तरां में मास्क अब अनिवार्य नहीं हैं, लोगों को इनडोर स्थानों में प्रवेश करने के लिए कोरोना सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं है और निजी सभाओं और बड़े आयोजनों में लोगों की संख्या पर लगे प्रतिबंध भी हटा लिए गए हैं।
 


Share

Leave a Reply