नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही पांच सांसदो कि आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही पांच सांसदो कि आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
Share

नई दिल्ली, कोरोना संकट के बीच सोमवार से शुरू होने वाले संसद सत्र से पहले 5 सांसदों की टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. सूत्रों के मुताबिक जिन सांसदों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है उनमें दो महिला सांसद भी शामिल हैं. हालांकि इस बीच सदन के संचालन के लिए एहतियात के इंतजाम भी मुकम्मल किए जा रहे हैं.


कोरोना से बचाव के लिए दोनों सदनों के सांसदों और उनके स्टाफ के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों, लोकसभा व राज्यसभा कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों के भी परीक्षण कराए जा रहे हैं. सांसदों को कोरोना सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी देने और कोरोना सुरक्षा के नुस्खे बताने के लिए लोकसभा सचिवालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की भी मदद ले रहा है.


इस कड़ी में रविवार को हुई संसद की कार्य मन्त्रणा समिति की बैठक के दौरान भी एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को भी बुलाया गया था. सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिनों में सांसदों को जानकारी देने के लिए डॉ गुलेरिया के साथ विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है.

 


Share

Leave a Reply