कोरोना सुस्त पड़ा: मिले इतने नए संक्रमित मरीज....
कानपुर : शहर में कोरोना सुस्त पड़ गया है पर खत्म नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह भी 9 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शहर में अभी भी कोरोना के एक्टिव केस 122 हैं। इस बीच, हैलट के मैटरनिटी कोविड हॉस्पिटल में अब कोई भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं है। एक अंतिम मरीज को रात रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कोविड लैब और निजी लैब से सुबह जारी रिपोर्ट में 9 कोरोना के पॉजिटिव मरीजों संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को फिलहाल होम आइसोलेशन में रख कर इलाज शुरू किया गया है। हैलट के प्रमुख अधीक्षक प्रो.आरके मौर्य ने बताया कि मैटरनिटी कोविड में इस समय कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है। एक मरीज को बीती रात डिस्चार्ज किया गया है लेकिन पीआईसीयू को शुरू कर उसमें सामान्य 19 बच्चों को भर्ती किया गया है।







.jpeg)












