कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 1.14 लाख केस, 2677 मरीजों ने गंवाई जान
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है और दैनिक मामलों में कमी की वजह से अब कई राज्य अनलॉक की शुरुआत कर रहे हैं। इधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.14 लाख मामले सामने आए हैं, जबकि 2677 मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं कोविड-19 के मामले कम आ रहे हों लेकिन हाल ही में देश में कोरोना का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जो मात्र सात दिनों में संक्रमित का वजन कम कर देता है। ये वैरिएंट सबसे पहले ब्राजील में मिला था लेकिन अब भारत में आने की इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन ही एक मात्र सहारा है लेकिन वैक्सीन की किल्लत की वजह से टीकाकरण में भी रुकावट आ रही है। कई शहरों में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ लोगों को टीका नहीं लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रिववार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के 1,14,460 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,88,09,339 हो गई है । वहीं 2677 नई मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,46,759 तक पहुंच गई है। शनिवार भारत में कोरोना के 1.20 लाख नए केस सामने आए जबकि 3380 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।
तेजी से स्वस्थ हो रहे मीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या करीब 25वें दिन रोज आने वाले नए पॉजिटिव मामलों से अधिक है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 20,36,311 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं अब तक 36,47,46,522 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,13,22,417 हो गया है।







.jpeg)












