कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत
India Corona Case Updates: भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक हो गई है. हर दिन रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में तीन लाख 68 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3 हजार 417 मरीजों की मौतें हो गई. वहीं 3 लाख 732 लोगों ने कोरोनो को हराया.
कुल कोरोना मामले- 1 करोड़ 99 लाख, 25 हजार 604
कुल डिस्चार्ज- 1 करोड़ 62 लाख 93 हजार 003
कुल मौतें- 2 लाख 18 हजार 959
एक्टिव केस- 34 लाख 13 हजार 642
कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 71 लाख 98 हजार 207 लोगों को दी गई वैक्सीन







.jpeg)












