कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.60 लाख नए केस, 3293 की हुई मृत्यु
नई दिल्ली, पूरी दुनिया में कोरोना मामले कम हो रहे हैं, वहीं भारत में संक्रमण के मामले रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. देश में मौत का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 360,960 नए कोरोना केस आए और 3293 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,61,162 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले सोमवार को देश में 323,023 नए केस आए थे.
बीते तीन दिनों में देश में 1 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक क्रमश: 3.52 लाख, 3.23 लाख, 3.60 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371
• कुल एक्टिव केस- 29 लाख 78 हजार 709
• कुल मौत- 2 लाख 1 हजार 187
• कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 डोज दी गई







.jpeg)












