कोरोना अपडेट: 24 घंटे में देश में पहली बार 3.86 लाख नए कोरोना केस आए, 3498 की हुई मौत
नई दिल्ली, भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए और 3498 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
कुल कोरोना केस- एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418
कुल एक्टिव केस- 31 लाख 70 हजार 228
कुल मौत- 2 लाख 8 हजार 330
कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 डोज दी गई







.jpeg)












