कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 4120 संक्रमितों की मौत, 3.62 लाख नए केस भी आये
नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है. अबतक दो लाख 58 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 362,727 नए कोरोना केस आए और 4120 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,52,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 348,421 नए केस आए थे.
12 मई तक देशभर में 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार 256 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख 94 हजार 991 टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 31 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.64 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से ज्यादा है.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 37 लाख 3 हजार 665
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 97 लाख 34 हजार 823
• कुल एक्टिव केस- 37 लाख 10 हजार 525
• कुल मौत- 2 लाख 58 हजार 317
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर करीब 16 फीसदी हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.







.jpeg)












