BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना अपडेट: देश में नहीं रुक रहा है मौतों का सिलसिला 24 घंटे 4209 मौते, मिले 2.57 लाख नए कोरोना मरीज

कोरोना अपडेट: देश में नहीं रुक रहा है मौतों का सिलसिला 24 घंटे 4209 मौते, मिले 2.57 लाख नए कोरोना मरीज
Share

नई दिल्ली, भारत इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कोरोना वायरस बेकाबू है. हर दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और रोजाना मौत का आंकड़ा भी चार हजार के पार बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,57,630 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 4 हजार 525 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2.59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4209 संक्रमितों की जान गई थी.


21 मई तक देशभर में 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 58 हजार 895 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ 64 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.66 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 62 लाख 89 हजार 290
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 30 लाख 70 हजार 365
कुल एक्टिव केस- 29 लाख 23 हजार 400
कुल मौत- 2 लाख 95 हजार 525
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.12 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 87 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है. 


Share

Leave a Reply