BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3380 संक्रमितों की मौत और इतने आये नए मामले

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3380 संक्रमितों की मौत और इतने आये नए मामले
Share

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौत की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 20 हजार 529 नए कोरोना केस आए और 3380 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 97 हजार 894 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,745 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 6 अप्रैल (1.15 लाख) को दर्ज किए गए थे.


आज देश में लगातार 23वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 4 जून तक देशभर में 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36 लाख 50 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549
• कुल एक्टिव केस- 15 लाख 55 हजार 248
• कुल मौत- 3 लाख 44 हजार 22
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 


Share

Leave a Reply