कोरोना अपडेट : देश में दूसरी लहर का डर अभी भी बाकी 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से ज्यादा नए मामले, 2542 मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का डर अभी भी बाकी है। हालांकि राष्ट्रीय संक्रमण दर पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा कम हो गई है लेकिन देश में कोरोना की वजह से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पिछले एक हफ्ते से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर भी सुधरकर 90 फीसदी के ऊपर है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 62,224 नए मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 2,542 मरीजों ने जान गंवाई है। 1,07,628 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,83,88,100 हुई। देश मंज सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,65,432 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, रिकवरी रेट बढ़कर 95.80 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम होकर वर्तमान में 4.17 फीसदी है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी है जो लगातार 9 दिनों से 5 फीसदी से कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,00,458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,19,72,014 हुआ।







.jpeg)












