कोरोना अपडेट: 24 घंटे में पहली बार आए सवा 3 लाख केस 2104 की मौत, किसी भी देश में 1 दिन में इतने केस आज तक नही आये
नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में पहली बार एक दिन में सवा तीन लाख कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880
• कुल एक्टिव केस- 22 लाख 91 हजार 428
• कुल मौत- 1 लाख 84 हजार 657
• कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 डोज दी गई
सवा 13 करोड़ कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 21 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 11 हजार 334 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 85 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 14 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.







.jpeg)












