कोरोना अपडेट: देश में आज भी 4 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज, 24 घंटे में 4092 संक्रमितों की गई जान
नई दिल्ली, भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जबरदस्त तरीके से जूझ रहा है. हर दिन मौत का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया है. वहीं, पांचवीं बार और लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 403,738 नए कोरोना केस आए और 4092 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,86,444 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 401,078 नए केस आए थे.
8 मई तक देशभर में 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 23 हजार 532 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 30 करोड़ 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.65 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 22 लाख 96 हजार 414
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 83 लाख 17 हजार 404
• कुल एक्टिव केस- 37 लाख 36 हजार 648
• कुल मौत- 2 लाख 42 हजार 362







.jpeg)












