CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना अपडेट: नए वैरिएंट के दस्तक के साथ ही देश में कोरोना के मामलो में इजाफा, देखे आकड़े

कोरोना अपडेट: नए वैरिएंट के दस्तक के साथ ही देश में कोरोना के मामलो में इजाफा, देखे आकड़े
Share

नई दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ ही देश में संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 477 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ हजार लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 99 हजार 763 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।


बुधवार को जारी आंकड़े की अपेक्षा एक्टिव केस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37 हजार 054 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 46 लाख 22 हजार 776 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 69 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना टीकाकरण की बात करें तो देश में 2 दिसंबर तक जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अरब 24 करोड़ 96, 19, 515 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें बुधवार को 80 लाख 35 हजार 261 लोगों को वैक्सीन दी गई।


Share

Leave a Reply