BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुफ्त राशन के लिए अनिवार्य किया जाए कोरोना का टीका : हाईकोर्ट

मुफ्त राशन के लिए अनिवार्य किया जाए कोरोना का टीका : हाईकोर्ट
Share

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सुझाव दिया है कि मुफ्त राशन के लिए कोविड टीकाकरण की शर्त अनिवार्य की जानी चाहिए, ताकि सभी लोग महामारी से बच सकें। अदालत ने कहा कि जब तक नीति अनुमति देती है, सरकारी अधिकारी लोगों को मुफ्त राशन देते रहेंगे।

असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे सात लोगों की लॉकडाउन अवधि के दौरान बिना राशन कार्ड मुफ्त राशन आपूर्ति की मांग वाली याचिका का निपटारा करते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि जब तक सभी का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक मुफ्त राशन नहीं दिया जाना चाहिए। यही आदेश होना चाहिए। हर दिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं (टीका लगवाएं)। आप मुफ्त राशन के लिए अदालत आते हैं, लेकिन टीका नहीं लगवाना चाहते।

अदालत ने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि जब तक राशन कार्ड पर जोर दिए बिना मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी, तब तक सरकार व संबंधित अन्य पक्ष याचिकाकर्ताओं और ऐसे अन्य लोगों को मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे। 

याचिकाकर्ताओं के वकील ने तीसरी लहर की आशंका जताते हुए फ्री राशन जारी रखने का निर्देेश देने का आग्रह किया। अदालत ने उनसे सवाल किया कि क्या सभी याचिकाकर्ताओं को टीका लगाया गया है? उधर, दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि फिलहाल उसकी नीति के तहत याचिकाकर्ताओं को बिना कार्ड मांगे ही राशन मुहैया कराया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्रीय पूल से राज्य सरकारों को खाद्यान्न आवंटित किया जा रहा है। यह योजना नवंबर तक चालू रहेगी। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि लॉकडाउन के बाद भी याचिकाकर्ताओं को खाद्यान्न मिल रहा है। सरकार अपना काम कर रही है ऐसे में मामले में अदालत की निगरानी जरूरी नहीं है।


Share

Leave a Reply