कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में हुई पहली मौत, देश में मृतकों की संख्या हुई 10
चेन्नई | तमिलनाडु में बुधवार को कोरोनावायरस के कारण पहली मौत की खबर है। इस महामारी के कारण मदुरई में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभाष्कर ने कहा कि कोविड-19 पाजिटिव मरीज की राजाजी अस्पताल में मौत हो गई।
मंत्री ने कहा कि यह मरीज काफी समय से बीमार था। वह मधुमेह और हाइपरटेंशन से पीडि़त था। राज्य में कोविड संक्रमित कुल 18 लोग हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस तरह राज्य में अभी कोविड पीडि़त 16 लोग हैं।
इस तरह देश में कोविड-19 से मरने वालो की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। नजर डालें तो अब तक इस वायरस से संक्रमितों की सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने को मिला है। इन दोनों राज्यों में दो-दो मौते हुई हैं। दूसरी ओर, भारत सरकार राज्य सरकारों से मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दिशा में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है।







.jpeg)












