Corona virus : एअर इंडिया की फ्लाइट में फूटा कोरोना बम , 125 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित
अमृतसर : देश में कोरोना के लगातार नए मामले सामने आ रहे है। एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। इसी बीच यह खबर निकलकर सामने आ रही है। पंजाब के अमृतसर अंतराष्ट्रीय विमानतल पर इटली से आई एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 यात्री संक्रमित मिले हैं।बताया जा रहा है कि इसमें 182 लोग सवार थे। सभी लोगों को अमृतसर में क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के 90 हजार 928 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 325 लोगों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले कोरोना केसों में 56.5 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2630 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।







.jpeg)












