Corona virus : कोरोना का कहर , एक साथ 28 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
ठाणेः देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमित लोंगो की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण इतना बढ़ गया है कि स्कूली बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक स्कूल में 28 बच्चे कोरोना से संक्रमित मिले हैं। ये सभी बच्चे भिवंडी तालुका के चिंबीपाड़ा के आश्रम स्कूल में पढ़ते है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों में कोरोना से संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों में सर्दी-जुकाम और फीवर के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसके बाद इन विद्यार्थियों का चिंबीपाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टेस्ट करवाया गया।
कुल 198 विद्यार्थियों का रैपिड एंटिजेन टेस्ट करवाया गया। इनमें से 28 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन विद्यार्थियों के अलावा 2 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक ही स्कूल बिल्डिंग में कुल 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।







.jpeg)












